जोधपुर के श्री राम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई महिला की मौत के बाद हुए विवाद में राजपूत समाज के लोगों पर हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से मामला दरी करवाया गया था। अब इस घटनाक्रम को लेकर राजपूत समाज की ओर से 4 मई को जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा। इसको लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय संगठन सचिव ओर प्रवक्ता उमराव सिंह जोधा ने जानकारी दी। उमराव सिंह जोधा ने बताया कि श्रीराम हॉस्पिटल की ओर से महिला की मौत के बाद इस पूरे मामले को दबाने के लिए मामला दर्ज करवाया गया। हमारे संगठन के लोगों ने तोड़फोड़ की, लेकिन किसी को जातिसूचक गालियां नहीं दी। श्री राम हॉस्पिटल प्रशासन आरोप लगा रहा है कि पैसे लूटे गए, यदि हॉस्पिटल के पास इसके प्रूफ है तो दें। अन्यथा झूठे आरोप लगाना बंद करें। राजपूत समाज सभ्य समाज है। आवेश में तोड़फोड़ की घटना जरूर हुई। यदि हॉस्पिटल प्रशासन ने तोड़फोड़ के वीडियो जारी किए हैं तो लूट की घटना का वीडियो भी जारी करें। यदि ऐसा नहीं होता है तो समाज मानहानि की कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि अगले 4 मई को जिला कलेक्टर को महिला कंचन कंवर के इलाज में लापरवाही के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी। हॉस्पिटल प्रशासन ने महिला के इलाज में लापरवाही बरती, इसके बाद उनके उम्मेद हॉस्पिटल में इलाज से जुड़े डॉक्यूमेंट भी गायब कर दिए। जिसमें ये लिखा था कि कंचन कंवर का ऑपरेशन करना जानलेवा हो सकता है। जबकि श्री राम हॉस्पिटल में कंचन कंवर के इलाज गारंटी ली थी कि उन्हें कुछ नहीं होगा, लेकिन उनकी मौत हो गई। बता दें कि 26 अप्रैल को इलाज के दौरान देवलिया निवासी कंचन कंवर की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद इलाज में लापरवाही क्या आरोप लगाते हुए परिजन और राजपूत समाज के लोग धरने पर बैठगए थे। 28 अप्रैल को धरना स्थल पर समाज के लोग आकर्षित हो गए थे इस दौरान हॉस्पिटल के अंदर घुस गए थे। जहां उन्होंने तोड़फोड़ भी की। बाद में हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से मामला दर्ज करवाया गया था।