पाली में गुरुवार सुबह एक ट्रक और डम्पर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो जने घायल हो गए। गंभीर हालत में ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। हादसे में उसके सीने की पसलिया क्रेक हो गई। पाली शहर के सदर के ASI श्रवणसिंह ने बताया कि हादसा गुरुवार सुबह सदर थाना क्षेत्र में सोडावास-टेवाली के निकट हुआ। रॉग् साइड से आ रहा डम्पर पत्थरों की पटि्टयों से भरे ट्रक से टकरा गया। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर और खलासी उसमें फंस गए। जिन्हें काफी मशक्कत के बाद निकाला और इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर जिले के आगोलाई (बालेसर) निवासी 50 साल के रामूराम पुत्र सूरजाराम उर्फ ऊर्जाराम को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। उसके सीने की पसलियां हादसे में क्रेक हो गई। वही घायल कानेलाव पाली निवासी ढलाराम पुत्र अन्नाराम का बांगड़ हॉस्पिटल में उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रामूराम पत्थर की पटि्टयां भरकार बूसी की तरफ आ रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया।