जोधपुर में कवि, लेखक और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी शाही और मारवाड़ी रीति-रिवाज के साथ हुई। शादी में बॉलीवुड से लेकर साहित्य और राजनीति से जुड़े लोग इसमें शामिल हुए। शादी समारोह उम्मेद भवन में 6 जुलाई को हुई। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल भी शादी में पहुंचे और दुल्हन को बधाई दी। राकेश बेदी, रजा मुराद के अलावा सिंगर सुदेश भोसले,मनोज मुंतशिर, गुरुदीप मेहंदी, बाबा रामदेव, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर, कवि सुरेंद्र शर्मा, कुमार विश्वास समेत कई नामी हस्तियों ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। मेहमानों ने समारोह के दौरान मारवाड़ी संस्कृति, संगीत का भी आनंद लिया। शादी संपन्न होने के बाद शादी की रस्मों का एक वीडियो दिखाया गया। इसे देखकर दूल्हा-दुल्हन समेत पूरा परिवार भावुक नजर आया। देखिए- शादी की PHOTOS …… ये खबर भी पढ़ें… 1. जोधपुर में कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, VIDEO:संगीत कार्यक्रम में परिवार ने बॉलीवुड गानों पर किया डांस, फोटो शूट करवाया कवि और एक्टर शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा सोमवार को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगी। रविवार (5 जुलाई) को आईटीसी के वेलकम होटल में संगीत कार्यक्रम हुआ। सिंगर सुदेश भोसले के गानों पर कवि, उनकी पत्नी और बेटी ने भी खूब डांस किया। पूरी खबर पढ़ें… 2. कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी की मेहंदी की रस्म हुई:कल जोधपुर में होंगे फेरे; सीएम भजनलाल ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी 6 जुलाई को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। 5 जुलाई की शाम को मेहंदी की रस्म हुई। इसके बाद रात को शहर की एक होटल में संगीत कार्यक्रम भी हुआ। पढ़ें पूरी खबर 3. जोधपुर में कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी:तीन दिन तक चलेंगे कार्यक्रम; कवि और बॉलीवुड सितारे भी आएंगे कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी 6 जुलाई को जोधपुर में होगी। आज शाम से शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। 'संस्कृति स्वर' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर