जोधपुर में SOG ने SI भर्ती 2025 परीक्षा देने आए एक अभ्यर्थी को पकड़ा है। जो SI भर्ती 2021 के मामले के फरार था। बाद में आरोपी पटवारी भी बन गया था। आज जैसे ही वो परीक्षा देकर बाहर निकला टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आज बासनी तंबोलिया की सरकारी स्कूल में आरोपी SI भर्ती 2025 की परीक्षा देने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान परीक्षा केंद्र से बाहर आते समय टीम ने दबोच लिया। आरोपी का नाम पप्पूराम बताया जा रहा है। जो बासनी तंबोलिया की सरकारी स्कूल में परीक्षा देने पहुंचा था।