जोधपुर शहर में दैनिक भास्कर की ओर से ‘सोलर एवं ईवी एक्सपो 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। गांधी मैदान, सरदारपुरा में आयोजित हो रहे इस एक्सपो का उद्घाटन 10 अप्रैल को किया गया था और आज इसका अंतिम दिन है। इसको लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य आमजन को इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर ऊर्जा से जुड़े आधुनिक विकल्पों के प्रति जागरूक करना है। यहां रविवार शाम को 6 बजे से रात को 9 बजे तक मेहरंग (Mehraang) ग्रुप द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। जोधपुर शहर में उभरते कलाकारों को मंच देने और उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई “Mehraang” कम्युनिटी आज स्थानीय कलाकारों के लिए एक मजबूत और प्रेरणादायक मंच है। यह उन कलाकारों को अवसर प्रदान करता है जिनके अंदर प्रतिभा तो है, लेकिन उन्हें अपनी कला दिखाने के लिए सही मंच नहीं मिल पाता। इनमें ओपन माइक, लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस, रैप सायफर, आर्टिस्ट मीट-अप और जेमिंग सेशन शामिल होते हैं। आज के कार्यक्रम में मेहरंग ग्रुप के मुदित दवे द्वारा पॉइट, अभिषेक और अविध्नम द्वारा रैप सॉन्ग, नकुल और महेंद्र द्वारा सिंगिंग, भव्यांश द्वारा बीटबॉक्स शोकेस ,गौरव एंड स्क्रिप्टा द्वारा रैप सॉन्ग, ज़ीशान डावरा लाइव बंद की प्रस्तुति होगी। कल सफरनामा बैंड ने किया था परफॉर्म कल शाम एक्सपो में 'सफरनामा' बैंड ने परफोर्मेंस दी थी। बैंड ने अपनी शुरुआत राजस्थानी फोक गीत 'केसरिया बालम...' से की और इसके बाद 'कुछ तो है तुझसे राबता...' सुनाकर श्रोताओं को डांस करने के लिए मजबूर कर दिया। बॉलीवुड के हिट नंबर्स की पैरोडी के बाद असुरी सांग पेश करते हुए म्यूजिक पर अपनी पकड़ भी दिखाई। बैंड ने अपनी परफॉर्मेंस में बॉलीवुड, रेट्रो, पंजाबी गानों को भी शामिल किया और श्रोताओं की डिमांड पर भजन कॉन्सर्ट का एक पीस भी पेश किया। गौरतलब है कि बैंड ने ही शहर में अपनी म्यूजिक का दायरा बढ़ाते हुए 'सफर रामा' की शुरुआत की है। इसमें उन्होंने शहर का पहला भजन कॉन्सर्ट आयोजित किया था। बैंड की टीम में पंकज व्यास, राहुल राज व्यास, विनायक पुरोहित, वैभव वैष्णव, आदित्य, गौतम गहलोत और पीयूष व्यास शामिल हैं।