जोधपुर शहर में पाइपलाइन और फिल्टर प्लांट के रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके कारण आज (21 अप्रैल) और कल (22 अप्रैल) को पूरे शहर में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। गर्मी के मौसम में जल संग्रहण और पाइपलाइनों की मरम्मत के चलते इन दिनों पानी की आपूर्ति नहीं हो सकेगी। प्रभावित क्षेत्र (कायलाना, चौपासनी व सूरपुरा फिल्टर हाउस से जुड़े सभी इलाके) 21 अप्रैल को होने वाली पानी की सप्लाई अब 22 अप्रैल को दी जाएगी। 22 अप्रैल को होने वाली सप्लाई अब 23 अप्रैल को दी जाएगी। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी), जोधपुर के अधीक्षण अभियंता श्री राजेंद्र मेहता ने बताया कि झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्रों (सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, पाल बाइपास और शिल्पग्राम के आसपास के इलाकों) में 21 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक की जलापूर्ति सामान्य रहेगी। इन क्षेत्रों में 22 अप्रैल की सप्लाई अब 23 अप्रैल को दी जाएगी। 23 अप्रैल की सप्लाई अब 24 अप्रैल को दी जाएगी।