जोधपुर में इस बार मानसून देरी से आया और जुलाई के 20 दिन भी सूखे ​बीत रहे है। मानसून एंट्री के बाद से शहर और जिले में बारिश नहीं हुई। ऐसे में लगातार उमस से लोगों को परेशानी हो रही है। 19 जुलाई के आंकड़ा देखे तो इस महीने 43 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इधर, मौसम विभाग ने दो दिन बाद आंधी-बारिश की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दो दिन बाद यानी 22 जुलाई से दोबारा मौसम बदल सकता है। उमस से लोग परेशान, तापमान भी गिरा सामान्य तौर पर जोधपुर में 19 जुलाई तक 96.5 एमएम बारिश होती है। लेकिन इस बार केवल 56.5 प्रतिशत ही बारिश हुई। ऐसे में 43 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश नहीं होने की वजह से लगातार उमस बढ़ती जा रही है। शहरवासी भी इससे परेशान हो रहे है। तापमान की बात की जाए तो मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। आगे क्या- इस सप्ताह बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट इस सप्ताह दोबारा मानसून एक्टिव होने की संभावना जताई जा रही है। 22 जुलाई से मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में ये अलर्ट 25 जुलाई तक रहने की उम्मीद है। यानी चार दिन लगातार आंधी-बारिश की संभावना जताई जा रही है।