सपोटरा थाना पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.15 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अथाई पाड़ा, सपोटरा निवासी पुरुषोतम उर्फ नरकटा के रूप में हुई है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह स्मैक कहां से प्राप्त करता था और किन लोगों को इसकी आपूर्ति करता था। पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है। करौली पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।