करौली जिले में पंचायतीराज चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। करौली पंचायत समिति में गुरुवार को 50 अभ्यर्थियों ने 74 नामांकन पत्र दाखिल किए। अब तक यहां कुल 111 नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं। नादौती में 101 अभ्यर्थियों ने 149 और मासलपुर में 49 अभ्यर्थियों ने 67 नामांकन पत्र भरे। नादौती में अब तक 203 और मासलपुर में 80 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। करौली के वार्ड 2 में सबसे ज्यादा 10 नामांकन पत्र दाखिल हुए। नादौती के वार्ड 2 और 6 में 15-15 नामांकन पत्र भरे गए। मासलपुर में भी गुरुवार को 67 नामांकन पत्र दाखिल हुए। शुक्रवार, 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।