पशुओं के लिए पानी भरने गई महिला का पाइपलाइन को लेकर परिवार के युवक से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर युवक ने लोहे की रॉड से महिला के सिर पर हमला कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। घटना करौली जिले के हिंडौन सिटी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर सायटा की है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे हुई इस घटना में घायल महिला रचना जाट (40) के पुत्र ने बुधवार को सदर थाने में एक आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। लोहे की रॉड से किया सिर पर हमला मृतका के बेटे राजा द्वारा दर्ज कराई गई। जिसमें बताया कि मंगलवार सुबह उनकी मां रचना घर से कुछ दूरी पर स्थित पशुवाड़ा में पानी भरने गई थीं। इसी दौरान परिवार के एक युवक ने पाइपलाइन को लेकर विवाद शुरू कर दिया और लोहे की रॉड से महिला के सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे महिला की चीख-पुकार सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी पुरषोत्तम सिंह ने बताया कि करौली से एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सिर पर तीन जगह चोट के निशान शव के पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. रामनरेश कुम्भकार, सर्जन डॉ. जेपी मीना और डॉ. सुनील गुर्जर का एक मेडिकल बोर्ड गठित किया गया था। डॉ. रामनरेश कुम्भकार ने बताया कि मृतका के सिर पर तीन जगहों पर गंभीर चोट के निशान थे। प्रारंभिक आशंका है कि सिर पर हुए हमले के कारण आई अंदरूनी गंभीर चोटों से ही उनकी मौत हुई है। पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपी की तलाश जारी है। … यह खबर भी पढ़ें पत्नी को थप्पड़ मारे तो कुएं में कूदी:बचाने के लिए पति और देवर ने लगाई छलांग, दम घुटने से भाइयों की मौत डीग जिले के बादीपुर गांव में दो भाइयों की दम घुटने से मौत हो गई। दरअसल, पति के थप्पड़ मारने से नाराज एक महिला ने कीचड़ से भरे कुएं में छलांग लगा दी थी। उसे बचाने के लिए पति और देवर भी कुएं में कूद गए थे। (पढ़ें पूरी खबर)