मोही | मोही कस्बे के पास रेलवे स्टेशन के नजदीक हरिवंश कीर समाज बड़ा चौखला, राजसमंद के सामुदायिक भवन में रविवार को जरूरी बैठक हुई। बैठक में समाज हित के कई फैसले लिए गए। अध्यक्षता समाज अध्यक्ष लहरीलाल कीर ने की। बैठक में समाज में चल रही कुरीतियों पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से तय हुआ कि शादी-विवाह में सोने-चांदी के जेवर कम ले जाए जाएंगे। वर्षों से चली आ रही कपड़ा प्रथा बंद होगी। इसकी जगह खोल के रूप में लिफाफा देने की परंपरा अपनाई जाएगी। समाजजनों ने इसे फिजूलखर्ची रोकने वाला कदम बताया। इसे सामाजिक समानता बढ़ाने की दिशा में भी अहम माना। बैठक में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी चर्चा हुई। युवाओं को शिक्षित कर समाज को नई दिशा देने पर सहमति बनी। समाज के विकास से जुड़े अधूरे काम जल्द पूरे करने पर भी बात हुई। इस दौरान गोपीलाल कीर, शंकरलाल कीर, नंदलाल कीर, किशनलाल कीर, रामलाल कीर, चुन्नीलाल कीर, मोहनलाल कीर, गंगाराम कीर, दिनेशचंद्र कीर, छगनलाल कीर, बाबूलाल कीर, नारायणलाल कीर, भंवरलाल कीर, उदयलाल कीर, नानालाल कीर, सुरेशचंद्र कीर, रमेशचंद्र कीर, विजयकुमार, कैलाशचंद्र कीर, भेरूलाल कीर, शंभूलाल कीर, कालूराम कीर, सोहनलाल कीर सहित समाज के सैकड़ों प्रतिनिधि मौजूद थे।