खैरथल में जिला अग्रवाल संस्थान की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र गुप्ता ने की। इसमें जिलेभर की विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, संस्थापक सदस्य एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने, सामाजिक एकता को बढ़ावा देने तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कई प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि सामूहिक प्रयास, पारदर्शी कार्यशैली और समाज के सहयोग से खैरथल-तिजारा जिला अग्रवाल संस्थान समाज सेवा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा। बैठक में भिवाड़ी इकाई अध्यक्ष राजू गोयल, तिजारा की ओर से प्रतिनिधि अमित अग्रवाल, टपूकाड़ा इकाई अध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग, कोटकासिम अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, पुर इकाई अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, हरसोली इकाई अध्यक्ष देवेंद्र मोदी तथा किशनगढ़बास इकाई अध्यक्ष संतोष गर्ग सहित सभी इकाई अध्यक्ष अपनी-अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग, उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, महामंत्री प्रमोद सिंघानिया, मंत्री सुरेश कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष गोयल, सह-कोषाध्यक्ष घनश्याम गोयल सहित संस्थापक सदस्य परमानंद अग्रवाल एवं जिलेभर के अनेक कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।