खैरथल-तिजारा जिले में गर्भवती महिलाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 15 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षित मातृत्व और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करना है। इसमें हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) वाली महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह अभियान खैरथल-तिजारा जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. अरविन्द गेट के निर्देशन और जिला प्रजनन एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सुपरविजन में संचालित हो रहा है। जिले के सभी सरकारी चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व (ANC) जांच की जाएगी। दवाइयों का वितरण और परामर्श भी दिया जांच के दौरान हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, वजन और ब्लड शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए जाएंगे। आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण और परामर्श भी दिया जाएगा। आशा सहयोगिनी, एएनएम और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण और स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करेंगे। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) वाली महिलाओं की समय पर पहचान कर उनका नियमित फॉलोअप किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ, तो उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट ने जिले की सभी गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों से अपील की है कि वे निकटतम स्वास्थ्य संस्थान पर पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं और सुरक्षित मातृत्व के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।