खैरथल-तिजारा में मातौर बस स्टैंड पर दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने घटना के दौरान काम में ली गई बलेनो कार को जब्त किया है। पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश प्रमोद उर्फ काला और 10 हजार के इनामी बदमाश हितेश को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। टोल प्लाजा में हिस्सेदारी और आपसी रंजिश को लेकर की फायरिंग एडिशनल एसपी जया सिंह ने बताया- 20 मार्च 2026 को मातौर बस स्टैंड पर टोल प्लाजा में हिस्सेदारी और आपसी रंजिश को लेकर प्रमोद उर्फ काला, हितेश और उनके साथियों ने सुखमनहेड़ी निवासी वीरेंद्र राजपूत पर जानलेवा फायरिंग की थी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे। इस संबंध में खैरथल थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। दिल्ली पुलिस पर फायरिंग कर चुका है आरोपी प्रमोद पुलिस ने बताया-जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी प्रमोद उर्फ काला एक गैंग से जुडा रहा है। वह पहले दिल्ली पुलिस पर भी फायरिंग कर चुका है। आरोपी हथियारों के बल पर क्षेत्र में दहशत फैलाकर अवैध वसूली और वर्चस्व बढ़ाने का काम करना चाहते थे। आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, अपहरण और आर्म्स एक्ट और मादक पदार्थ तस्करी सहित कई मामले हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में दर्ज हैं। एक आरोपी जयपुर और दूसरा कोटा से गिरफ्तार एडिशनल एसपी जयासिंह ने बताया- घटना के बाद पुलिस ने 5 टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले और आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई।पुलिस ने हितेश को जयपुर के जगतपुरा और प्रमोद उर्फ काला को कोटा शहर से गिरफ्तार किया गया। वहीं मामले में पहले प्रदीप उर्फ कातिया, अनूप सिंह और लखन को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनकी रही भूमिका एडिशनल एसपी ने बताया- कार्रवाई खैरथल थाना अधिकारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में टीम के सदस्य सहायक उप निरीक्षक रमेश चंद, कर्णसिंह, हेड कॉन्स्टेबल गोवर्धन, संजय, अनिल, कॉन्स्टेबल धनपाल, जोगेन्द्र, पुष्पेन्द्र, विजय, अजित, संतोष, हरकेश, सुनील और हरीश शामिल रहे। साइबर सेल के कॉन्स्टेबल सुनील और हरीश की भूमिका आरोपियों की गिरफ्तारी में विशेष रूप से अहम रही। …. घटना से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें बस स्टैंड पर बैठे युवक पर फायरिंग:पैर में लगी गोली, आपसी रंजिश में वारदात मातोर फायरिंग केस में तीन आरोपी गिरफ्तार:खैरथल-तिजारा पुलिस को मिली सफलता, मुख्य आरोपी फरार