बाड़मेर | प्रतापजी पोल स्थित खरतरगच्छ आयंबिल शाला में रविवार को श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ चातुर्मास कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता अशोक धारीवाल ने की। बैठक में 2026 के चातुर्मास की कमेटियां बनाई गईं। काम सौंपे गए। चातुर्मास व्यवस्था कमेटी सचिव बाबूलाल बोथरा हेमरत्न ने बताया कि 2026 का चातुर्मास आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर की आज्ञा से होगा। साध्वी डॉ. विद्युतप्रभा की शिष्या साध्वी दीप्तिप्रज्ञा का चातुर्मास खरतरगच्छ संघ बाड़मेर में जेवीसी केयुप आराधना भवन, मोक्ष मार्ग पर होगा। तैयारियों को लेकर रविवार दोपहर को बैठक रखी गई। कमेटियां बनाकर जिम्मेदारी दी गई। बोथरा ने बताया कि वित्त कमेटी संयोजक गौतमचन्द बोथरा बनाए गए। टेण्ट कमेटी संयोजक विनीत हालावाला, वैयावच्च कमेटी संयोजक मुकेश धारीवाल, भोजन कमेटी में अशोक संखलेचा पपसा, पुखराज भंसाली रहे। वरघोड़ा संयोजक भूरचन्द बोहरा, मुकेश बोहरा अमन रहे। तपस्वियों की व्यवस्था कमेटी में ओमप्रकाश भंसाली, सम्पतराज नाहटा, सोहनलाल चौपड़ा, मोहनलाल घीया रहे। पुलिस प्रशासन कमेटी सोहनलाल चौपड़ा को दी गई। प्रचार-प्रसार कमेटी संयोजक अशोक भूणिया रहे। मीडिया प्रभारी कपिल मालू रहे।