श्रीगंगानगर। शहर के श्याम चौक के पास श्याम सेवा समिति ने खाटूश्याम की 12वीं शुक्ल द्वादशी के अवसर पर कीर्तन और रसोई का आयोजन किया। सुबह पूजा-अर्चना के बाद समिति के सेवादार महावीर गोयल और रामकुमार ज्याणी ने ज्योत प्रज्वलित की। कार्यक्रम की जानकारी विकास धेरड़ ने दी। कीर्तन में पवन शर्मा और बलजीत लखा ने भजन प्रस्तुत किए। आयोजन में महाभोग के रूप में खीर-चूरमा, आटे की रोटियां और दाल की व्यवस्था की गई। समिति के अनुसार, आयोजन को श्याम चौक क्षेत्र के मोहल्लेवासियों और स्थानीय लोगों का सहयोग मिला।