भीलवाड़ा| योग वेदांत सेवा समिति एवं युवा सेवा संघ की ओर से विश्व सेवा सत्संग दिवस मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में 8 अप्रैल को छोटी हरणी स्थित आश्रम में भजन कीर्तन व अन्य कार्यक्रम होंगे। 9 अप्रैल को शहर में कीर्तन यात्रा निकाली जाएगी। आश्रम संचालक कैलाश शर्मा ने बताया कि गुरुदेव के अवतरण दिवस को लेकर आश्रम पर सजावट की जा रही है। समिति अध्यक्ष ओम शर्मा व कोर कमेटी सदस्य चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि आशाराम बापू के अवतरण दिवस निमित्त 7 अप्रैल को सूचना केंद्र चौराहे पर शरबत वितरण होगा।