किशनगढ़बास में ‘गोसम्मान आह्वान’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भगवान हनुमान जी के मंदिर, बम्बोरा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार करना रहा। बैठक की अध्यक्षता विरेंद्र चौधरी ने की। इस दौरान अभियान के जिला प्रभारी देशपाल यादव ने बताया कि ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गौवंश की सुरक्षा और उनके सम्मान को लेकर जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी। साथ ही सरकार तक मांग पहुंचाने के लिए संगठित प्रयास किए जाएंगे। 27 अप्रैल को जुटेंगे गौ भक्त अभियान के तहत आगामी 27 अप्रैल को गौ भक्त पुराना बस स्टैंड पर एकत्रित होंगे। इसके बाद सभी उपखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम प्रार्थना पत्र सौंपेंगे, जिसमें गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग प्रमुख होगी। बड़ी संख्या में गौ भक्तों की भागीदारी बैठक में यशपाल आचार्य, कन्हैयालाल, विरेंद्र चौधरी, नरेश मगलानी, अनिल सैनी, विक्की, भारत यादव, परमजीत, रोहित यादव, कृष्ण, करण योगी, योगेश सैनी, यश, रौनक, मन्नू, करण, तरुण, रवि, महेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, रंजीत मजोका और करण सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त मौजूद रहे। सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।