खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास में डॉ. भीमराव अंबेडकर जन कल्याण समिति की बैठक रविवार को आयोजित हुई। समिति अध्यक्ष छुट्टनलाल जाटव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। 27 सितंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह समिति के महासचिव प्रदीप संगवैया ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 27 सितंबर 2026 (रविवार) को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। होनहारों को किया जाएगा सम्मानित इस समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। ये रहे मौजूद बैठक में धीर सिंह ठेकेदार, सुखीराम, गोरा सिंह, समिति के महासचिव प्रदीप संगवैया, रामस्वरूप एमपीएस, जयराम चौहान, मदन बाबूजी, ताराचंद बाबूजी, विजय सिंह, संपत राम, लालमन और सुमेर सिंह सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।