कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए राजस्थान रॉयल्स (RR) को 4 विकेट से हरा दिया। ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान 20 ओवर में 155/9 ही बना सकी। जवाब में कोलकाता ने 19.4 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। टीम की जीत में रिंकू सिंह ने नाबाद 53 रन की अहम पारी खेली। राजस्थान की यह लगातार दूसरी हार रही और टीम 8 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि कोलकाता पहली जीत के साथ 9वें नंबर पर पहुंच गई है। वैभव-यशस्वी के बीच 81 रन की साझेदारी टीम के लिए ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उनके और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी हुई। वैभव के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 39, शिमरोन हेटमायर ने 15 और रियान पराग ने 12 रन बनाए। पांच बैटर्स सिंगल डीजिट में आउट हुए। सुनील नरेन ने 2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर रन आउट हुए। कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी ने 3-3 विकेट झटके। अनुकूल रॉय ने नाबाद 29 रन बनाए 156 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी कोलकाता के 85 रन पर 6 विकेट गिर गए थे। लेकिन रिंकू सिंह (नाबाद 53) और अनुकूल रॉय (नाबाद 29) ने मैच पलट दिया। कोलकाता के लिए रिंकू और अनुकूल रॉय के अलावा कैमरन ग्रीन ने 27 और रोवमन पॉवेल ने 23 रन बनाए। राजस्थान के लिए रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर और यश पुंजा को 1-1 विकेट मिला। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: यश पुंजा। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा। इम्पैक्ट प्लेयर: अंगकृष रघुवंशी। मैच का स्कोरकार्ड…