कोटा में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। अब महावीर नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाश घर के बाहर खड़ी बाइक को चंद मिनट में चोरी कर फरार हो गए। चोरी से पहले बदमाश गली में रैकी करते रहे। पीड़ित ने चोरी की शिकायत थाने में दी है। चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। देखे बदमाशों की करतूत पीड़ित युवक रोहित ने बताया पिछले तीन महीने से महावीर नगर विस्तार योजना इलाके में रहकर टीचर एग्जाम की तैयारी कर रहा हूं। 6 मई की रात 8 बजे करीब तलवंडी इलाके से घूम कर आया। बाइक को घर के बाहर खड़ा किया। 8:30 बजे बाद दो अज्ञात बदमाश बाइक पर आए। उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। एक बदमाश ने मेरी बाइक का लॉक तोड़ा। दूसरा खुद की बाइक पर बैठा रहा। लॉक तोड़ते ही मेरी बाइक के इंडिकेटर चालू हो गए। दोनों बदमाश डर के कारण मौके से भाग गए। करीब 1 मिनट बाद बदमाश फिर लौटे। एक बदमाश मेरी बाइक को स्टार्ट कर रफूचक्कर हो गया। चोरी की शिकायत 7 मई को थाने में दी थी। तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा पाई। जबकि अब तो सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका। बाइक 2024 मॉडल की थी।