कोटा शहर में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई हैं। अलग-अलग क्षेत्रों से नागरिकों ने जलभराव, जाम नालियां, अधूरे निर्माण कार्य, रेलवे फाटक पर लंबा इंतजार और सड़क पर बने गड्ढों जैसी समस्याएं उठाई हैं। इन हालात के कारण आमजन को रोजाना आवागमन, स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभागों को इन समस्याओं का जल्द समाधान कर नागरिकों को राहत देनी चाहिए, ताकि शहर में आवागमन और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हो सके। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… जाम चैंबर और नालियों से सड़क पर बह रहा गंदा पानी गुड़ा रोड स्थित जेके कॉलोनी, कैथूना क्षेत्र में चौथमल मीणा ने बताया कि एल-500 अफोर्डेबल आवासीय योजना के पास सीवर और नालियां जाम होने से गंदा पानी व अपशिष्ट सड़क पर फैल रहा है। इससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने जल्द सफाई और नियमित रखरखाव की मांग की है। रेलवे फाटक समय से पहले बंद होने से ग्रामीण परेशान पंचमुखी रोड स्थित देवली खुर्द रेलवे फाटक को लेकर लखन ने समस्या उठाई। उनका कहना है कि फाटक ट्रेन आने से करीब एक घंटे पहले ही बंद कर दिया जाता है। वहीं अंडरपास में पानी भरा रहने के कारण वैकल्पिक रास्ता भी उपयोग में नहीं आ पाता। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। सड़क पर गड्ढा बना हादसों का कारण दुर्गा नगर ट्रांसफार्मर के पास बोधराज सिंह ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे की ओर ध्यान दिलाया। उनका कहना है कि यह गड्ढा लंबे समय से भरा नहीं गया है और हर साल दुर्घटनाओं का कारण बनता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थान विशेष रूप से जोखिम भरा बना हुआ है। नाला निर्माण अधूरा, टूटी सड़क से बढ़ी परेशानी गुमानपुरा रोड स्थित न्यू कॉलोनी में पुनीत ने बताया कि नगर निगम ने 24 अप्रैल 2026 को नाला निर्माण के लिए सड़क खोदी थी, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ। अधूरे निर्माण के कारण सड़क उबड़-खाबड़ बनी हुई है, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। नाले पर लगा अवैध जाल हटाया, राहगीरों को मिली राहत रामपुरा क्षेत्र में नाले पर सड़क से ऊपर तक लगा लोहे का जाल हटाए जाने के बाद स्थानीय लोगों को राहत मिली है। लंबे समय से इस जाल के कारण आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही थी और अतिक्रमण की स्थिति भी बनी हुई थी। समस्या का समाधान होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। रामपुरा निवासी आकिफ जावेद ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कि नाले पर सड़क से ऊपर तक लोहे का जाल लगा होने से रास्ता संकरा हो गया था। इसके कारण लोगों के आने-जाने में दिक्कत होती थी और आसपास अतिक्रमण भी बढ़ रहा था। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए जाल को हटवा दिया। भरी हुई नालियों की हुई सफाई, महावीर नगर के लोगों को मिली राहत संतोषी नगर निवासी अजय कुमार ने भास्कर समाधान ऐप पर सरकारी स्कूल के सामने वाली गली में नालियां भरी होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि नालियों में जमा गंदगी के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही थी, जिससे दुर्गंध फैल रही थी और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभाग ने मौके पर पहुंचकर नालियों की सफाई कराई। सफाई कार्य पूरा होने के बाद शिकायतकर्ता अजय कुमार ने स्वयं ऐप पर समस्या के समाधान की पुष्टि की। वहीं स्वास्थ्य निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने भी बताया कि समस्या पर कार्रवाई की गई है। नरेश दामोनिया बने 'पब्लिक के स्टार' आज के हमारे 'पब्लिक के स्टार' नरेश दामोनिया बने हैं। संतोषी नगर निवासी अजय कुमार ने भास्कर समाधान ऐप पर सरकारी स्कूल के सामने वाली गली में भरी नालियों की शिकायत पोस्ट की थी। नालियों में गंदगी जमा होने से पानी की निकासी बाधित हो रही थी और आसपास दुर्गंध फैलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत मिलने के बाद नरेश दामोनिया ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम से नालियों की सफाई करवाई। सफाई होने के बाद पानी की निकासी सुचारु हुई और क्षेत्रवासियों को गंदगी व दुर्गंध से राहत मिली। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' बना पब्लिक की आवाज:टूटे चैम्बर में बच्चा गिरा, अतिक्रमण से लगता जाम, कोटा में सफाई सबसे बड़ी समस्या 2.‘भास्कर समाधान’: पोस्ट होते ही मिल रहा हल:सफाई, पानी और सड़क हैं पब्लिक की सबसे बड़ी समस्या, खुले नाले से संक्रमण का डर 3.‘भास्कर समाधान’: समस्या पोस्ट होते ही मिल रहा हल:कॉलोनी में जल भराव से आना-जाना मुश्किल, पार्क में हरे पेड़ों को सीमेंट से कवर किया 4.जयपुर में 'भास्कर समाधान' से चमकी स्ट्रीट लाइटें:जनता की आवाज का असर; नगर निगम उपायुक्त मनीषा यादव बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 5.जयपुर में पहली बारिश ने खोली प्रशासन की पोल:खाली प्लॉटों में आवारा पशुओं का डेरा; XEN रूपाराम बने आज ‘स्टार ऑफिसर’