कोटा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोग लगातार भास्कर समाधान पर शिकायतें पोस्ट कर रहे हैं। कहीं नाली जाम होने से बरसात में जलभराव की समस्या थी तो कहीं पेयजल पाइपलाइन लीकेज के कारण पानी की बर्बादी हो रही थी। शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए दोनों समस्याओं का समाधान कर दिया गया। वहीं, विकास पथ क्षेत्र में नाली की सफाई और झाड़ियां हटवाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विक्रम कुमार को आज का 'पब्लिक के स्टार' चुना गया। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया… आज के पब्लिक के स्टार : विक्रम कुमार विकास पथ निवासी सागर भारद्वाज ने भास्कर समाधान पर शिकायत पोस्ट की थी कि नाली के आसपास झाड़ियां उगने और नाली जाम होने से बरसात के दौरान सड़क पर पानी भर जाता था। शिकायत मिलने के बाद विक्रम कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग से समन्वय कर नाली की सफाई और झाड़ियों की कटाई करवाई। समय पर कार्रवाई से जल निकासी सुचारु हुई, सड़क पर जलभराव की समस्या खत्म हुई और क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली। जाम नाली की सफाई, जलभराव की समस्या से मिली राहत विकास पथ निवासी सागर भारद्वाज ने भास्कर समाधान पर शिकायत पोस्ट की थी कि नाली के आसपास झाड़ियां उग आई थीं और नाली जाम होने के कारण बारिश में पानी सड़क पर भर जाता था। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने नाली की सफाई करवाई और झाड़ियों को हटाया। इससे जल निकासी सुचारु हो गई और क्षेत्रवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिली। पाइपलाइन लीकेज ठीक, पानी की बर्बादी रुकी लाडपुरा निवासी नोहित मलाब ने भास्कर समाधान पर शिकायत पोस्ट की थी कि पेयजल पाइपलाइन लीकेज होने से लगातार पानी सड़क पर बह रहा था। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन की मरम्मत कर लीकेज बंद कर दिया। इससे पानी की बर्बादी रुकी और सड़क पर जलभराव की समस्या भी समाप्त हो गई। अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान प्रक्रियाधीन हैं… नाले की सफाई नहीं होने से जलभराव, लोगों की बढ़ी परेशानी सकटपुरा उत्तर बारां रोड स्थित हनुमान काली बस्ती वार्ड-2 निवासी सुमित कुमार ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद नाले की सफाई नहीं करवाई जा रही है। नाले में पानी भरा रहने से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है तथा स्कूली बच्चों के आवागमन में भी दिक्कत आ रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द नाले की सफाई कराने की मांग की है। कचरे और मलबे के ढेर से फैल रही बदबू देवली अरब रोड स्थित पार्श्वनाथ नगर क्षेत्र निवासी खुशबू ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके घर के पास लंबे समय से कचरे और मलबे का बड़ा ढेर पड़ा हुआ है। इससे तेज दुर्गंध फैल रही है और मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से नियमित सफाई और कचरा उठाव कराने की मांग की है। क्षतिग्रस्त सीवरेज नाली से जलभराव की समस्या दुर्गा नगर निवासी बोधराज सिंह ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया कि गली नंबर-4 के अंतिम छोर पर सीवरेज नाली काफी समय से क्षतिग्रस्त है। इसके कारण गंदा पानी जमा रहता है और लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने संबंधित विभाग से नाली की मरम्मत कर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। दो साल से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में रहने को मजबूर लोग विज्ञान नगर क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया कि इलाके की स्ट्रीट लाइट पिछले दो वर्षों से बंद पड़ी है। रात के समय अंधेरा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटना व असामाजिक गतिविधियों का भी खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से जल्द स्ट्रीट लाइट शुरू कराने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.पब्लिक का भरोसा बना ‘भास्कर समाधान’:जाम नाली, खराब स्ट्रीट लाइट और बिजली के उलझे तारों का हुआ समाधान, सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार' 2.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 3.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 4.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 5.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 6. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 8. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित