‘भास्कर समाधान’ पर लोगों की भेजी पोस्ट का लगातार समाधान होने से कोटा में प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी भी कम हो रही है। शहर में एक ही दिन में चार बड़ी परेशानियों के हल होने से लोगों को भी राहत मिली है। इनमें समस्या पोस्ट करने के 24 घंटे में ही मलबा उठा लिया गया तो शास्त्री मार्केट की ठठेरा गली में एक साल बाद नालियों की सफाई होने से व्यापारी भी काफी खुश हैं। 10 साल पुरानी सीवरेज और नालियों के कनेक्शन की समस्या का समाधान करवाकर वार्ड नंबर 28 के जमादार सिकंदर पंवार आज 'पब्लिक के स्टार' बने हैं। पहले एक नजर डालते हैं उन समाधानों पर जिससे लोगों की समस्याएं हल हुईं… एक साल बाद साफ हुईं नालियां कोटा के शास्त्री मार्केट की ठठेरा गली से धीरज मंगरानी ने ‘भास्कर समाधान’ पर नालियों से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि रामपुरा बाजार की गलियों में बीते एक साल से न तो नालियों की मरम्मत हुई है न ही इन नालियों का कचरा निकाला गया है। बारिश के मौसम में नालियां ओवरफ्लो होने पर गंदा पानी रास्ते पर बहने लगता है। व्यापारी बहुत परेशान है। समस्या का समाधान करवाएं। ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या के पोस्ट होने के 24 घंटे बाद ही निगम ने नालियों की सफाई करवा दी। 24 घंटे में हट गया गली में पड़ा मलबा कोटा के संजय लोढ़ा ने रामपुरा पोस्ट ऑफिस के पास वाली गली की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि गली में काफी दिनों से मलबा पड़ा हुआ है लेकिन कई बार शिकायत करने के बाद भी निगम कर्मचारी इसे हटा नहीं रहे हैं। मलबे से मुख्य रास्ता भी अवरुद्ध हो रहा है जिससे व्यस्त समय में ट्रैफिक जाम की समस्या भी हो रही है। पूरे रोड पर यहां–वहां पत्थर और रोड़ी पड़े होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस समस्या के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद निगम ने 24 घंटे में ही मलबा हटा दिया। खराब स्ट्रीट लाइट फिर से हुई रोशन कपिल कुमार ने रावतभाटा रोड, घोड़े बाबा सर्किल, गुमानपुरा से स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि स्ट्रीट लाइट खराब होने से उनकी गली में लंबे समय से अंधेरा छाया रहता है। इससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है। समस्या के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने खराब लाइट का समाधान कर लोगों को अंधेरे से राहत दिलाई है। सिकंदर पंवार बने 'पब्लिक के स्टार' कोटा के पुलिस थाना चौक, अंसारी रोड से नवीन कुमार चौथवानी ने 8–10 साल पुरानी नालियों की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी में सभी घरों की लाइन मेन चैम्बर से जोड़ दी गई हैं लेकिन उनके घर का कनेक्शन अब तक नहीं किया गया है। यह समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद हैल्थ इंस्पेक्टर धर्मेंन्द्र कुमार के निर्देश पर नया वार्ड 28 के जमादार सिकंदर पंवार ने समस्या का समाधान करवा दिया है। हैल्थ इंस्पेक्टर धर्मेंन्द्र ने इसकी जानकारी भी शेयर की है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… ऊंचे ब्रेकर बने हादसों की वजह कोटा। रामगंज मंडी के पंचमुखी रोड, अमन चैन नगर से जसवंत कुमार ने ऊंचे ब्रेकर की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि सुकेत रोड, जानकी नगर में स्थानीय लोगों ने सीमेंट से बने टूटे खम्भों को ब्रेकर बनाने में इस्तेमाल किया है। इससे बना ब्रेकर असामान्य रूप से ऊंचा हो गया है। दोपहिया वाहन चालक ही नहीं, बल्कि चौपहिया वाहन चालक भी परेशान हो रहे हैं। कुछ तो गिरने से चोटिल भी हो चुके हैं। ऐसे ब्रेकर जानकी नगर के कई मुख्य रास्तों पर है। समस्या का समाधान करवा कर राहगीरों को राहत दें। गहरी टूटी नाली बनी परेशानी कोटा। सोगारिया के काला तालाब एरिया से ओम प्रकाश राणावत ने टूटी नाली की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा की क्षेत्र में पाबूजी की धर्मशाला वाली गली में सीमेंट से बनी एक नाली टूटी हुई है। गहराई अधिक होने से वाहन चालकों को इससे काफी असुविधा हो रही है। बारिश में पानी भर जाने से नाली की गहराई का अंदाजा नहीं लगता जिससे दोपहिया वाहन चालक गिर भी जाते हैं। वहीं बेसहारा पशुओं का पांव भी अंणेरे में इसमें फंसने से वो घायल हो रहे हैं। एक ही रोड पर तीन बड़ी परेशानियां कोटा के बोरखेड़ा से यशवंत सिंह ने समस्या पोस्ट कर तीन अलग–अलग परेशानियां का समाधान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से नया नोहरा क्षेत्र में तीन बड़ी समस्याएं हैं। पहली अंडरग्राउंड सीवरेज लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त है जिससे गंदा पानी जमा हो रहा है। दूसरा सड़क पर जगह–जगह गड्ढों के कारण आने–जाने में बहुत परेशानी हो रही है। वहीं पूरे रोड पर रोड अथॉरिटी के स्टैंडर्ड के विपरीत ऊंचे ब्रेकर्स बनाए गए हैं जिससे गाड़ी चलाते समय हादसे का डर रहता है। मेंटिनेंस के अधूरे काम से परेशानी कोटा के पार्श्वनाथ नगर, सहारा एनक्लेव से यशवंत ने अधूरे पाइपलाइन के काम से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि आरएसजीएल ने पूरी कॉलोनी में पाइपलाइन डालने का काम अधूरा छोड़ा हुआ है। इससे जगह–जगह गड्ढे हो गए हैं, खुले पाइप और खोदी गई मिट्टी से रास्ता जाम हो रहा है और राहगीरों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस काम को जल्द पूरा करवाकर कॉलोनीवासियों को राहत दें। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित