कोटा जिला परिषद कार्यालय में AC के कॉपर पाइप काटकर चोरी कर ली गई, जिसकी पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। हैरानी की बात यह है कि एक महीने के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है, जिससे साफ है कि चोर बेखौफ होकर सरकारी दफ्तरों को निशाना बना रहे हैं। एक एसी की कॉपर पाइप फिटिंग की कीमत 8 से 10 हजार रुपए है। जिला परिषद सीईओ कमल मीना ने इसकी शिकायत जवाहर नगर थाने में भी दी है, लेकिन चोर पकड़ से दूर हैं। केडीए ने जिला परिषद में 3 करोड़ की लागत से बैठकों के लिए हॉल तैयार किया है। हॉल के बाहर 8 एसी लगे हैं। चोर ऑफिस के बाहर लगे एसी आउटर की कॉपर फिटिंग को काट कर ले गए। पहले देखिए, ये PHOTO'S 18 अप्रैल को चोरी की पहली वारदात होने पर थाने में रिपोर्ट देकर पाइप काटने का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिया गया। लेकिन पुलिस चोर को पकड़ती, इससे पहले 23 अप्रैल की देर रात को दूसरी बार चोरी हो गई। शातिर चोरों ने कॉपर निकालकर वापस लगा दिए पाइप शातिर चोरों ने कॉपर निकालकर पाइप वापस लगा दिए। पीछे की दीवार के पास पेड़ है। चोर सीएडी ऑफिस की दीवार लांघकर पेड़ की मदद से अंदर घुस जाते हैं। दरअसल, पीछे के एरिया में कोई कर्मचारी नहीं होता। सीएडी ऑफिस में भी कोई नहीं होता है। जिसके कारण चोरों के लिए आसानी रहती है। चोर थोड़ी देर में पाइप काटकर बाजार में ले जाते हैं। जिला परिषद के कर्मचारियों ने एक संदिग्ध पकड़ा हालांकि, जिला परिषद के कर्मचारियों ने एक संदिग्ध पकड़ भी लिया था। जिला परिषद सीईओ कोटा कमल मीना ने बताया कि दो बार यहां से चोरी हो चुकी है। इसकी थाने में शिकायत भी दी गई है। जवाहर नगर थाना सीआई राम लक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि जिला परिषद से शिकायत मिली है। उनसे मिले फुटेज और वीडियो से जांच कर रहे हैं। जल्द ही में चोरों को पकड़ लिया जाएगा। इमारत के पीछे स्पीकर बिरला का है ऑफिस जहां वारदात हुई उस इमारत के पीछे और पहली मंजिल पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का ऑफिस है और वहां एडिशनल एसपी अंकित जैन, आरएएस अधिकारी राजेश डागा समेत अन्य अधिकारी बैठते हैं। यह सुरक्षा की दृष्टि से अहम है। इनके ऑफिस के नीचे से दो बार चोरी होना पुलिस की लापरवाही उजागर करता है।