कोटा में खाद्य विभाग की टीम ने स्टिंग एनर्जी ड्रिंक और एड्रीनलीन रश एनर्जी ड्रिंक के खिलाफ कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि इन्हें एनर्जी ड्रिंग बताकर बेचा जा रहा है। जो गलत प्रचार की श्रेणी में आता है। ये कैफीनेटेड ड्रिंक हैं। मामला चम्बल इंडस्ट्रियल एरिया का है। यहां खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने एक संस्थान से केफेनेटेड बेवरेज स्टिंग एनर्जी रेड व येलो के 9570 और एड्रीनलीन रश एनर्जी ड्रिंक के 3840 समेत कुल 13,410 बॉटल/कैन सीज़ किए। सीज किए गए माल की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपए के आसपास है। गलत प्रचार किया जा रहा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेन्द्र नागर ने बताया- फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के अनुसार कैफीनेटेड बेवरेजेस पर स्टीमूलेट्स माइंड, एनरर्जाइज बॉडीज, एनर्जी ड्रिंक, स्पोर्ट्स ड्रिंक के लेबल लगाना गलत प्रचार की श्रेणी में आता है। टीम ने मौके से केफेनेटेड बेवरेज स्टिंग रेड व येलो के दो सेम्पल और एड्रीनलीन रश एनर्जी ड्रिंक का एक सैंपल लिए हैं। इन कंपनियों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है यह एनर्जी ड्रिंक जिसमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है। गर्भवती महिला, लेक्टेटिंग मदर और बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट मिलने पर नियम अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण सक्सेना,चन्द्रवीर सिंह व मोज़ीलाल कुंभकार द्वारा की गई।