कोटा में मंगेतर की हत्या में शामिल पांचवें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी चेतन सैन (27) दूर के रिश्ते में लड़की दीक्षा का चाचा लगता है। चेतन ने दीक्षा के मंगेतर धर्मेंद्र के हाथ-पैर तोड़ने के लिए बदमाश मुकुट को 10 हजार में सुपारी दी थी। आरोपी वारदात के बाद 22 अप्रैल से ही फरार चल रहा था। साथ ही पुलिस ने लड़की के नाबालिग भाई को भी डिटेन किया है। बता दें कि कोटा के इटावा थाना क्षेत्र में धर्मेंद्र सेन (26) की 22 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी। धर्मेंद्र सेन अंगूठी का नाप देने के लिए ससुराल आया था। घर वापस जाते समय 3 हमलावरों ने लाठी और डंडों से हमला किया था। इलाज के दौरान धर्मेंद्र सेन ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद से फरार था आरोपी इटावा डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया- आरोपी चेतन सैन नाई की दुकान लगाता है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही थी। आरोपी को बारां व मांगरोल के बीच से पकड़ा गया है। चेतन प्लानिंग में शामिल था। बदमाश मुकुट के साथ चेतन ने ही डील की थी। घटना वाले दिन लड़की व उसके भाई के संपर्क में था। धर्मेंद्र से मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद था। वह मारपीट में भी शामिल था। अब तक चार आरोपी हो चुके थे गिरफ्तार हत्या के आरोप में मुकुट गोचर (27) निवासी नोनेरा, धर्मेंद्र उर्फ धर्मराज (28) निवासी नोनेरा, जोधराज सैन (45) और उसकी बेटी (मंगेतर) दीक्षा सैन (20) निवासी मुंगेना को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। ये खबरें भी पढ़ें… शादी टालनी थी, मंगेतर के परिवार ने गुंडों से पिटवाया:शॉपिंग करवाने के बहाने बुलाया था, सुनसान इलाके में ले जाकर हमला करवाया लड़का पसंद नहीं था,10 हजार देकर मंगेतर के हाथ-पैर तुड़वाए:ज्यादा पीटने से मौत, शादी से 8 दिन पहले रची साजिश; भाई को भी किया कोटा में शादी से 8 दिन पहले युवक का मर्डर:ससुराल अंगूठी का नाप देने गया था, रास्ते में बदमाशों ने हमला किया, परिवार बोला- मंगेतर-साले पर शक