कोटा में बनियानी ग्राम पंचायत के प्रशासक मोइजुद्दीन गुड्डू को पद से हटा दिया गया है। साफ-सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों के समायोजन में अनियमितताओं की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। बीडीओ की रिपोर्ट के आधार पर पंचायतीराज विभाग ने पदमुक्त के आदेश जारी किए हैं। मामला साल 2021 से 2026 तक ग्राम पंचायत में हुए सफाई कार्यों से जुड़ा है। जांच रिपोर्ट पंचायत समिति लाड़पुरा के विकास अधिकारी द्वारा विभाग को भेजी गई थी। जिसमें तत्कालीन सरपंच एवं वर्तमान प्रशासक मोइजुद्दीन को दोषी माना गया। जिला परिषद कोटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने भी उन्हें पदमुक्त करने की सिफारिश की थी। इसके बाद राज्य सरकार ने कार्रवाई करते हुए मोइजुद्दीन को ग्राम पंचायत बनियानी के प्रशासक पद से हटाने का निर्णय लिया। मोइजुद्दीन वर्तमान में यूथ कांग्रेस कोटा के जिला अध्यक्ष भी हैं। पंचायत में हुए कार्यों में से एक भी कार्यों का नहीं हुआ समायोजन जिला परिषद सीओ कमल मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायत बनियानी में साल 2021 से 24 तक स्वच्छता और साफ सफाई (टाइड) के मद में आए पैसे का उपयोग स्वच्छता और साफ सफाई के बजाय दूसरी जगह किया गया। वहीं साल 2021 से 26 तक ग्राम पंचायत में हुए कार्यों में से एक भी कार्यों का समायोजन नहीं हुआ। इन दो बिन्दुओं पर बीडीओ (विकास अधिकारी) ने रिपोर्ट दी थी। वो रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी गई थी। राज्य सरकार ने रिपोर्ट के आधार पर ग्राम पंचायत बनियानी के प्रशासक को पदमुक्त किया है। शुक्रवार को ऑर्डर आ गया था। शनिवार-रविवार की छुट्टी आ गई। जल्द ही आदेश जारी हो जाएंगे। बता दें, इससे पहले भी मोइजुद्दीन को हटाया गया था। वो 11 महीने पद पर नहीं रहे। बाद में कोर्ट से स्टे मिला। इसी साल जनवरी में वापस पद पर बन गए थे। --------------------------------- ये खबर भी पढ़े… पंचायत से सरकारी रिकॉर्ड गायब करने का मामला:मंत्री दिलावर ने सरपंच और सचिव के खिलाफ FIR के दिए आदेश, पंचायत कार्यालय सील शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने कोटा जिले की बनियानी पंचायत में बड़ी कार्रवाई की है। रविवार देर शाम पंचायत के निरीक्षण के दौरान सरकारी रिकॉर्ड गायब मिलने पर मंत्री दिलावर ने सरपंच मोइनुद्दीन गुड्डू और ग्राम सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। (पूरी खबर पढ़ें…)