कोटा में शादी से पहले ससुराल गए युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक अंगूठी का नाप देने ससुराल गया था। फिर साला उसे अपने साथ घुमाने ले गया। युवक अपने साले के साथ लौट था। रास्ते में तीन बदमाशों ने हमला कर दिया। युवक के हाथ, पैर तोड़ दिए। घटना बुधवार देर शाम इटावा थाना क्षेत्र की है। कोटा में इलाज के दौरान युवक धर्मेंद्र सेन (26) निवासी दौलतपुरा की मौत हो गई। परिजनो ने मंगेतर व साले पर षड्यंत्र में शामिल होने का शक जताया है। मुकुट बिहारी नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पिता प्रभुलाल ने बताया धर्मेंद्र नाई की दुकान पर काम करता था। पिछले एक साल से सीसवाली में दुकान पर जाता था। दो साल पहले उसका रिश्ता मुंगेना गांव में तय किया था। 8 दिन वाद (1 मई को फेरे) शादी होनी थी। कार्ड छपकर बंट चुके। परिवार खुश था। 27 अप्रैल को लगन आना था। बुधवार को ससुराल वालों अंगूठी के नाप के लिए उसे इटावा बुलाया। धर्मेंद्र दोपहर 2 बजे करीब बस में बैठकर इटावा पहुंच गया। ससुराल वालो के साथ जाकर अंगूठी का नाप दिया। फिर साले के साथ झरेर के बालाजी दर्शन करने गया। वहां से दोनों गोणदी महादेव के दर्शन कर लौट रहे थे। शाम साढ़े 7 बजे करीब रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रूकवाया। युवकों ने धर्मेंद्र को पकड़ लिया। साला हेमंत वहां से भाग गया। युवकों ने धर्मेंद्र पर लाठी,डंडे, पाइप से ताबड़तोड़ हमला किया।उसे लहुलुहान हालात में छोड़कर फरार हो गए। रात 8 बजे समधी जोधराज ने फोन करके धर्मेंद्र के बारें में बताया। तुरंत इटावा पहुंचा। इटावा से उसे इलाज के लिए कोटा लाए। प्रभुलाल ने बताया की धर्मेंद्र की किसी से लड़ाई झगड़ा या रंजिश नहीं थी। वो सीधा साधा था। इटावा थाना SI उम्मेद सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र अपने साले के साथ बालाजी के दर्शन के बाद गोणदी महादेव गया। वहां से जल (पानी) लेकर लौट रहे थे। रास्ते में मुकुट गुर्जर उसके साथियों ने रोक कर धर्मेंद्र के साथ लाठी डंडे पाइप से मारपीट की। इलाज के दौरान कोटा हॉस्पिटल में धर्मेंद्र की मौत हो गई। अभी तक जो तथ्य सामने आए हैं उसके मुताबिक षडयंत्र पूर्वक धर्मेंद्र को गोणदी ले जाया गया है। आरोपी की तलाश में टीम में लगी हुई है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।