कोटा में कैथूनीपोल थाना इलाके में हलवाई की दुकान में चोरी हो गई। बदमाश दुकान का शटर ऊंचा करके अंदर घुस और पलटे से गल्ले का लॉक तोड़कर नोट के बंडल चुराकर भाग गया। सुबह पड़ोसी दुकानदार को दुकान का शटर ऊंचा मिला, तब चोरी का पता लगा। पीड़ित हलवाई ने चोरी की शिकायत थाने में दी है। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। देखिए-दुकान में घुसे चोर की PHOTOS पड़ोसी दुकानदार ने दी सूचना नरपत सिंह ने बताया कि गढ़ पैलेस के पास उनकी हलवाई की दुकान है। तबीयत खराब होने के कारण मंगलवार को दुकान पर नहीं गया था। पड़ोसी दुकानदार ने बुधवार सुबह 6 बजे फोन पर दुकान का शटर ऊंचा होने की सूचना दी थी। बदमाश ने शटर ऊंचा करके पत्थर लगा दिया था। ताकि वो वापस आसानी से बाहर निकल सके। दुकान पर आकर देखा तो गल्ले से रुपए चोरी थे। सीसीटीवी में नजर आया चोर दुकानदार ने बताया कि सीसीटीवी में चोर नजर आया है। तड़के साढ़े 5 बजे करीब एक बदमाश दुकान का शटर ऊंचा करके अंदर घुसा था। उसने सबसे पहले डेली वाले गल्ले को खंगाला। उसे गल्ले में कुछ नहीं मिला। इसके बाद दूसरे गल्ले का पलटे की मदद से लॉक तोड़ा और उसमें रखे डेढ़ लाख रुपए निकालकर पेंट में रख लिए। दुकानदार ने बताया कि डेढ़ लाख की रकम किसी को देनी थी। दो दिन पहले ही रकम को दुकान में रखा था।