कोटा में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही।अब अज्ञात बदमाश ने शराब की दुकान में सेंध लगाई है। बदमाश दुकान में घुसकर दारू की पेटिया व नगदी लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं बदमाश ने दुकान के सामने बिजली के पोल पर लगे। सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। सुबह दुकानदार पहुंचा तो चोरी का पता लगा। घटना कैथून थाना क्षेत्र के प्रहलादपुरा पुलिया के पास नगपुरा नहर रोड़ की है। पीड़ित दुकानदार पवन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पवन ने बताया की उनकी शराब की ब्रांच नगपुरा नहर रोड़ पर है। रात साढ़े 9 बजे तक इस रोड़ पर लोगों की आवाजही थी। सुबह 6 बजे आकर देखा तो दुकान का गेट लगा हुआ था। कुंडी टूटी हुई थी। ताला नीचे पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो शराब की पेटियां गायब मिली। दुकान के सामने बिजली के पोल पर 15 फीट ऊंचाई पर लगा सीसीटीवी कैमरा टूटा हुआ था। मोबाइल में चेक किया तो रात 11 बजे तक सीसीटीवी कैमरा ठीक था। अज्ञात बदमाश ने रात में फनर से दुकान के गेट की कुंडी काटी। करीब 10 हजार रुपए कीमत की दारू की पेटियां चुराई। दुकान में 3-4 हजार की नगदी भी रखी हुई थी। बदमाश वो भी चोरी करके ले गया। चोरी की शिकायत कैथून थाने में दी। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।