कोटा की ग्रामीण पुलिस ने करोड़ों रुपए के जब्त किए गए अवैध मादक पदार्थ को आग लगाकर नष्ट कर दिया। पुलिस ने एक साल में अलग-अलग कार्रवाई में इसे जब्त किया था। नष्ट किए गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 78 लाख 85 हजार रुपए बताई गई है। ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया- ये नशे की खेप वर्ष 2025-2026 के बीच जब्त की गई थी। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के 10 थानों में एनडीपीएस एक्ट (डोडा चूरा, स्मैक, गांजा) के 22 मुकदमों में 516.692 किलो माल जब्त किया था। इनमें 847 ग्राम स्मैक (1 करोड़ 69 लाख, 40 हजार कीमत), 92.847 किलो गांजा (46 लाख कीमत), 423 किलो डोडाचूरा (63 लाख 45 हजार कीमत) शामिल है। इन थानों ने की थी कार्रवाई गांजा- चेचट, मंडाना, रामगंजमंडी, सुल्तानपुर, सांगोद, सुकेत थाने की 2-2 व खातौली थाने की एक कार्रवाई। डोडा चूरा- सुकेत थाने की 3, देवली मांझी, मंडाना व मोड़क थाना की एक-एक कार्रवाई। स्मैक- मंडाना थाना व रामगंजमंडी थाना की एक-एक कार्रवाई शामिल है। सुजीत शंकर ने बताया- पिछले कुछ महीने से जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जब्त मादक पदार्थों से पुलिस थानों के मालखाना भरे हुए हैं। इन्हें नष्ट करने के लिए 52A की कार्रवाई के बाद जिला स्तरीय कमेटी बनाई गई। कमेटी के सुपर विजन में इन्हें ग्रामीण पुलिस लाइन में जलाकर नष्ट किया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 10 करोड़ की नशे की खेप आग के हवाले:20 साल तक का जब्त किया 3390 KG मादक पदार्थ जलाकर नष्ट किया कोटा की ग्रामीण पुलिस ने करोड़ों रुपए के अवैध मादक पदार्थ को आग लगाकर नष्ट किया। पुलिस ने बीते 2 साल में अलग-अलग कार्रवाई में इसे जब्त किया था। नष्ट किए गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ 51 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है। ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया- ये नशे की खेप साल 2022 से दिसंबर 2024 के बीच जब्त की गई थी। खबर पढ़े