कोटा शहर में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने 6 थाना अधिकारियों की पोस्टिंग में बदलाव किया है। यह आदेश 22 अप्रैल को जारी किया गया। आदेश के तहत विभिन्न थानों और शाखाओं में नए सर्किल इंस्पेक्टर (सीआई) लगाए गए हैं। जारी लिस्ट के अनुसार अजीत बागडोलिया को पुलिस लाइन से नान्ता थाना अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं दिग्विजय सिंह को पुलिस लाइन से महावीर नगर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मांगेलाल यादव को जिला विशेष शाखा से उद्योग नगर थाना अधिकारी लगाया गया है। इसी तरह देवेश भारद्वाज को यातायात शाखा से कुन्हाड़ी थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा चेतन शर्मा को पुलिस लाइन से जिला विशेष शाखा में ट्रांसफर किया गया है, जबकि देवकीनंदन को पुलिस लाइन से रानपुर थाना अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं उद्योग नगर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह का तबादला कोटा से झालावाड़ कर दिया गया है। इससे पहले भी कुछ थाना अधिकारियों के तबादले किए जा चुके हैं।