रेलवे ने बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलवे सेक्शन में दुधवाखारा-हड़याल-डोकवा-सादुलपुर स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक डबल करने का काम चल रहा है। इस वजह से रेलवे ट्रैफिक प्रभावित होने के कारण कई ट्रेनों को रीशेड्यूल और डायवर्ट किया गया है, तो वहीं, कई ट्रेनों को रद्द भी किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के चीफ PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि रेलवे ट्रैक डबल होने के कारण कई ट्रेनों को सीकर जंक्शन होकर चलाया जाएगा। वहीं, कुछ ट्रेनें सीकर जिले क नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर और रींगस जंक्शन स्टेशनों पर स्टॉपेज करेंगी। PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 19813, कोटा-सिरसा ट्रेन 25 अप्रैल और 27 अप्रैल को कोटा से रवाना होकर चुरू तक ही चलेगी व ट्रेन नंबर 19814 सिरसा-कोटा ट्रेन 26 अप्रैल व 28 अप्रैल को सिरसा के बजाय चुरू से ही चलेंगी। वहीं, ट्रेन नंबर 20404 लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस 16, 18, 20, 23, 25 और 27 अप्रैल को लोहारू-झुंझुनूं की बजाय चूरू-फतेहपुर शेखावाटी-सीकर होकर चलेगी। साथ ही 24 अप्रैल और 26 अप्रैल को प्रयागराज से चलने वाली ट्रेन नंबर 20403 प्रयागराज-लालगढ़ ट्रेन झुंझुनूं-लाेहारू की बजाय सीकर-फतेहपुर शेखावाटी-चूरू होकर चलेगी। ये दोनों ट्रेन इस दौरान फतेहपुर शेखावाटी स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। इसी प्रकार 14 अप्रैल व 21 अप्रैल को रामेश्वरम् से चलने वाली ट्रेन नंबर 20497, रामेश्वरम्-फिरोजपुर ट्रेन जयपुर-सीकर-चुरू की बजाय रींगस-रेवाडी-हिसार-बठिंडा होकर चलेगी। ये ट्रेन चेंज रूट में रींगस, नारनौल, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, सिरसा स्टेशनों पर स्टॉपेज करेगी। इसके अलावा इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया
- ट्रेन नंबर 22471, लालगढ़-दिल्ली सराय रोहिला ट्रेन 15.04.26, 26.04.26 से 28.04.26 तक (04 ट्रिप) लालगढ़ से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-मेड़ता बाईपास-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह ट्रेन नोखा, नागौर, डेगाना, मकराना, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना व नारनौल स्टेशनों पर स्टॉपेज करेगी। - ट्रेन नंबर 22472, दिल्ली सराय रोहिला-लालगढ़ ट्रेन 15 अप्रैल को दिल्ली सराय रोहिला से रवाना होगी। परिवर्तित मार्ग में वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-मेड़ता बाईपास-बीकानेर होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह ट्रेन सीकर जिले के नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर स्टॉपेज करेगी। - ट्रेन नंबर 22421, दिल्ली सराय रोिहला-जोधपुर ट्रेन जो दिनांक 15.04.26 से 28.04.26 तक (14 ट्रिप) दिल्ली सराय रोहिला से रवाना होगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह ट्रेन सीकर जिले के नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर स्टॉपेज करेगी। - 25 अप्रैल को बाड़मेर से चलने वाली ट्रेन नंबर 12324, बाड़मेर-हावड़ा ट्रेन परिवर्तित मार्ग डेगाना-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह सीकर जिले के रींगस, नीमकाथाना स्टेशनों पर स्टॉपेज करेगी। - 21 अप्रैल व 28 अप्रैल को हिसार से चलने वाली ट्रेन नंबर 17019, हिसार-हैदराबाद ट्रेन परिवर्तित मार्ग हिसार-रेवाड़ी-रींगस होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह ट्रेन सीकर जिले के नीमकाथाना स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। वहीं, 25 अप्रैल को हैदराबाद से चलने वाली ट्रेन नंबर 17020 हैदराबाद-हिसार ट्रेन परिवर्तित मार्ग रींगस-रेवाडी-हिसार होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह ट्रेन सीकर जिले के नीमकाथाना स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। - ट्रेन नंबर 04725, हिसार-खडकी स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.04.26 व 26.04.26 को (02 ट्रिप) हिसार से रवाना होगी और परिवर्तित मार्ग हिसार-रेवाडी-रींगस होकर चलेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 04726, खडकी-हिसार स्पेशल ट्रेन 27.04.26 को खड़की से रवाना होगी और परिवर्तित मार्ग रींगस-रेवाडी-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह दोनों ट्रेनें सीकर जिले के नीमकाथाना स्टेशन पर स्टॉपेज करेंगी। - ट्रेन नंबर 07705, काकिनाडा टाउन-हिसार स्पेशल ट्रेन दिनांक 23.04.26 को काकिनाडा टाउन से रवाना होगी तथा परिवर्तित मार्ग रींगस-रेवाडी-हिसार होकर चलेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 07706, हिसार-काकिनाडा टाउन स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल हिसार से रवाना होगी तथा परिवर्तित मार्ग रींगस-रेवाडी-हिसार होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह ट्रेनें सीकर जिले के नीमकाथाना स्टेशन पर स्टॉपेज करेंगी। - ट्रेन नंबर 15624, कामाख्या-भगत की कोठी ट्रेन 24 अप्रैल को कामाख्या से रवाना होगी तथा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह ट्रेन सीकर जिले के नीमकाथाना और रींगस स्टेशनों पर स्टॉपेज करेगी। - ट्रेन नंबर 19027, बांद्रा टर्मिनस-जम्मूतवी ट्रेन 25 अप्रैल को बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और परिवर्तित मार्ग डेगाना-रींगस-रेवाडी-हिसार होकर चलेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 19028, जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन 27 अप्रैल को जम्मूतवी से रवाना होगी तथा परिवर्तित मार्ग हिसार-रेवाडी-रींगस-डेगाना होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह दोनों ट्रेनें सीकर जिले के नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर स्टॉपेज करेगी। - ट्रेन नंबर 04717, हिसार-तिरूपति ट्रेन 25 अप्रैल को हिसार से रवाना होगी तथा परिवर्तित मार्ग हिसार-रेवाडी-रींगस होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह ट्रेन सीकर जिले के नीमकाथाना स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 22482, दिल्ली सराय-जोधपुर ट्रेन दिनांक 25.04.26 से 27.04.26 तक दिल्ली सराय से रवाना होगी तथा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह ट्रेन सीकर जिले के नीमकाथाना व रींगस स्टेशनों पर स्टॉपेज करेगी।