कोटा में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से शनिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी, बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की फसलों को नुकसान झेलना पड़ा। इटावा में ढीपरी चंबल नदी पर बनने वाले हाई लेवल ब्रिज के शिलान्यास कार्यक्रम स्थल पर तेज आंधी के चलते टेंट तक गिर गए। शहर में बादलों की आवाजाही के बीच तापमान में एक डिग्री की हल्की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पहले देखिए, बारिश की बने हालात की कुछ PHOTO'S जिले में कई जगहों पर बिजली की गर्जना के साथ तेज बारिश जिले के इटावा, आवा, कनवास, देवली, माझी, खजूरी और मंडाना क्षेत्र में दोपहर 4 बजे करीब बिजली की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश हुई। मंडाना कस्बे में बादल छाने के बाद अंधेरा सा हो गया और हल्की हवा के बाद तेज बारिश शुरू हुई। बेर के आकार के ओले भी गिरे। करीब आधे घंटे तक बारिश का दौर जारी रहा। बारिश का पानी सड़क और नालियों से बहना शुरू हो गया। किसानों को बिन मौसम बरसात होने से खेतों में कटकर पड़ी और खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान होने का डर सताने लगा। इटावा क्षेत्र के निमोला, मियाना, शेरपुर, गुडला, बेजपुर, कैथूदा सहित एक दर्जन गांवों में ओलावृष्टि हुई। तेज हवाओं के साथ करीब आधे घंटे बारिश के हुई और ओले भी गिरे। इटावा में ढीपरी चंबल नदी पर बनने वाले हाई लेवल ब्रिज के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद तेज हवा से टेंट गिर गया। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। यहां लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सभा को संबोधित किया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद अचानक से हुई तेज बारिश से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए… डिपरी चंबल पुल का स्पीकर ओम बिरला ने किया शिलान्यास:256 करोड़ की लागत से बनेगा, कोटा-बूंदी आवागमन होगा सुगम लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को क्षेत्र में चम्बल नदी पर बनने वाले डिपरी चम्बल पुल का विधिवत शिलान्यास किया। इस पुल के निर्माण पर 256 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना, जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।(पूरी खबर पढ़ें…)