कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र स्थित मुकुंदरा कॉलोनी में एक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर पुलिया के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक उसके नीचे दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही आरकेपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। मध्यप्रदेश से कोटा मजदूरी करने आया गंभीर हालत में उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले का रहने वाला था और कोटा के लखवा में रहता था। वह यहां ठेकेदार के पास काम करता था। मुकुंदरा में लेबर लेने आया था आरकेपुरम थाना एसआई बाबूलाल ने बताया कि सोमवार की रात को मुकेश ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मुकुंदरा क्षेत्र में लेबर लेने आया था। पुलिया के पास अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को झाबुआ (मध्य प्रदेश) में सूचना दे दी है। परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ट्रैक्टर का अनियंत्रित होकर पलटना सामने आई है।