कोटा में दो अलग-अलग घटनाओं में एक ओर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं दूसरी ओर मॉर्निंग वॉक के लिए निकली एक बुजुर्ग महिला को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पहली घटना गुमानपुरा थाना क्षेत्र में कोटड़ी के घोसी मोहल्ले की है। जहां, गुरुवार को 20 वर्षीय कपिल नाम के युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। आनन-फानन में युवक को अचेत हालत में परिजन और पड़ोसी एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान कपिल ने दम तोड़ दिया। चूहे मारने की दवाई खाकर युवक ने किया सुसाइड मृतक के दोस्त रोहित पांचाल ने बताया कि कपिल मेहरा ने एक दिन पहले चूहे मारने की दवाई खा ली थी। वह अपने पिता के साथ रहता था, जबकि उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है और बड़ा भाई अलग रहता है। परिजनों के अनुसार, कपिल किसी तरह के तनाव में भी नहीं था, जिससे सुसाइड जैसा कदम उठाने के कारणों को लेकर संशय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी घटना नयापुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह की है। मृतका के भतीजे रघुवीर सिंह ने बताया कि उनकी चाची कौशल्या बाई (65), निवासी नंदाजी की बावड़ी रोजाना की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए नेहरू पार्क जा रही थी। इसी दौरान सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंपा उन्होंने बताया कि हादसे में उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें एमबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दुर्घटना थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। एसआई रामनारायण ने बताया कि बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।