कोटा में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट के दौरान कुछ युवकों ने एक बाइक को भी सरियों से तोड़ दिया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई, जिसका VIDEO सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। घटना उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर अफोर्डेबल योजना में शुक्रवार रात 8 बजे की है, जहां एक महिला और उसके साथ मौजूद युवकों पर दूसरे पक्ष के युवक ने हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। पहले देखिए, मारपीट की 3 PHOTO'S ब्याज के पैसे नहीं चुकाने पर हुआ विवाद उद्योग नगर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया की संधिका खान नामक महिला ब्याज पर पैसे देने का काम करती है। उसने गोविंद नगर के एक युवक को 10 हजार रुपए उधार दिए थे, जिसका ब्याज तय तारीख पर नहीं चुकाया गया। इस बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और महिला ने संबंधित युवकों को बुलाकर उनके साथ कहासुनी और मारपीट की। सीसीटीवी कैमरे में हुई पूरी वारदात कैद इसके बाद मामला और बढ़ गया, जब सिराज नामक युवक अपने साथियों के साथ गोविंद नगर गया और वहां से अन्य युवकों को लेकर वापस आया। सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से महिला और उसके साथियों पर हमला कर दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज की गई है। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।