राज्य सरकार ने नवगठित कोटपूतली-बहरोड़ जिले के जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर न्यायालयों में एडवोकेट चेतराम रावत को राजकीय अधिवक्ता नियुक्त किया है। वे इन न्यायालयों में राज्य सरकार के मामलों की पैरवी करेंगे। यह नियुक्ति प्रदेश के विभिन्न राजस्व न्यायालयों में राज्य सरकार का पक्ष रखने और पैरवी करने के लिए की गई है। एड. रावत ग्राम गोपालपुरा के निवासी हैं। अपनी नियुक्ति पर एड. रावत ने विधायक हंसराज पटेल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। संघ के अध्यक्ष एड. बजरंग लाल शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने उन्हें माला, साफा और पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दी। अधिवक्ताओं ने उन्हें उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी है।