कोटपूतली में रामसिंहपुरा सहित कई क्षेत्रों में दो घंटे बिजली कटौती होगी। सहायक अभियंता (एचटीएम) दीप सिंह ने बताया कि ये कटौती सुबह 8 बजे से 10 बजे तक की जाएगी। उन्होंने बताया कि 220 केवी जीएसएस कोटपूतली से निकलने वाले 33 केवी रामसिंहपुरा फीडर पर रोड चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसी कार्य के चलते 33 केवी रामसिंहपुरा फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कारण 33 केवी जीएसएस सुंदरपुरा, रामसिंहपुरा और नांगल चेचिका के सभी 11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में भी दो घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी।