झुंझुनू के खेतड़ी उपखंड के करीब 40 गांवों और कस्बों में 6 और 7 अप्रैल को पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित रहेगी। कुंभाराम लिफ्ट परियोजना की पाइपलाइन की मरम्मत के चलते सप्लाई 48 घंटे के लिए बंद की गई है। दो पाइपलाइनों में लीकेज की होगी मरम्मत विभागीय जानकारी के मुताबिक, कुंभाराम लिफ्ट परियोजना के तहत चारावास पंप हाउस से खरकड़ा टैंक तक जाने वाली मुख्य लाइन और खरकड़ा से खेतड़ी शहर तक आने वाली राइजिंग पाइपलाइन में कई जगहों पर लीकेज की समस्या आ रही है। लीकज के चलते लंबे समय से हो रही पानी की बर्बादी को रोकने के लिए विभाग ने शटडाउन का फैसला किया है। 8 अप्रैल से बहाल होगी सप्लाई असिस्टेंट इंजीनियर बीएस गुर्जर ने बताया कि मरम्मत करना बहुत जरूरी हो गया है, ताकि तेज गर्मी के दिनों में पेयजल सप्लाई में रुकावट न आए। लोगों से अपील है कि वो घर के इस्तेमाल और पीने के लिए पानी का स्टोरेज कर के रख लें। साथ ही 48 घंटे के शटडाउन को देखते हुए पानी का समझदारी से उपयोग करें। विभाग का कहना है कि 7 अप्रैल की देर रात तक मरम्मत कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद 8 अप्रैल की सुबह से जलापूर्ति धीरे-धीरे शुरू कर दी जाएगी। ये इलाके रहेंगे प्रभावित लीकेज सुधार और इंटरकनेक्शन का होगा काम