कुंजेड़ चौकी क्षेत्र के मनोहरपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक सुनील मेहरा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी घेरी घटना के बाद कुंजेड़ चौकी पुलिस द्वारा दोपहर तक कोई संज्ञान न लेने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। जिरोद सरपंच रामलखन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण चौकी पहुंचे और घेराव कर नारेबाजी की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में वृहत निरीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को शीघ्र ही जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा मृतक सुनील मेहरा के शव का पोस्टमार्टम बारां चिकित्सालय में करवाया गया। हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।