तारज| ग्राम पंचायत क्षेत्र में ग्रामीण स्वच्छता व जनजागरूकता शिविर लगा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की। जनहित की योजनाओं का ज्यादा लाभ लेने को कहा। पट्टे जारी किए गए। पशु पालन विभाग ने 18 मंगला पॉलिसी कार्ड बांटे। शिविर प्रभारी विकास अधिकारी रवींद्र शर्मा, सह प्रभारी नायब तहसीलदार योगेन्द्र यादव, रामहेतार मेघवाल, वीडीओ सुरेश रेगर, प्रशासक बनास बाई मालव, पूर्व सरपंच ज्ञानचंद मालव मौजूद रहे।