रीझौन| पाटलिया कुल्मी ग्राम पंचायत के दूधालिया गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। पैरा लीगल वॉलंटियर मनीषा पारोलिया ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को पीड़ित प्रतिकर योजना और निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा पर चर्चा की। साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए और शिकायत के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। शिविर में नालसा योजना-2015 और बाल विवाह के दुष्परिणामों पर भी जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक गोकुल प्रसाद मीणा उपस्थित रहे।