आईवियर कंपनी लेंसकार्ट के ड्रेस कोड को लेकर विवाद बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं। हिंदू संगठनों से जुड़े लोग 4 दिनों से कई शहरों के लेंसकार्ट स्टोर में जाकर कर्मचारियों को तिलक लगा रहे और कलावा बांध रहे हैं। इस बीच बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कंपनी के प्रमोटर्स से कहा, ‘तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले, भारत में काहे को मर रहा है? तेरो कक्का का भारत है क्या? हां! हमारे तो बाप का भारत है।’ पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर कंपनी का एक पॉलिसी डॉक्यूमेंट वायरल हुआ था। इसमें कर्मचारियों को बिंदी, तिलक, कलावा और बुर्का पहनने पर रोक की बात थी। हिजाब और पगड़ी को कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी गई थी। राज्यों से विरोध की 4 तस्वीरें… ड्रेस कोड को लेकर वायरल गाइडलाइन अब समझिए पूरा विवाद… एक्टिविस्ट शेफाली वैद्य ने X पर एक पोस्ट कर की। इसमें उन्होंने लेंसकार्ट का ड्रेस कोड को लेकर डाक्यूमेंट शेयर किया। उन्होंने कंपनी के फाउंडर से पूछा- पीयूष बंसल, क्या आप स्पष्ट कर सकते हैं कि लेंसकार्ट में हिजाब ठीक है लेकिन बिंदी और कलावा क्यों नहीं? इसके बाद लोगों ने लेंसकार्ट को ट्रोल किया और कंपनी की नीति पर सवाल उठाए। पीयूष बंसल बोले- वायरल डॉक्यूमेंट पुराना और गलत कंपनी के फाउंडर पीयूष बंसल ने 15 अप्रैल को X पर पोस्ट कर बताया कि वायरल डॉक्यूमेंट पुराना है। यह कंपनी की मौजूदा गाइडलाइन नहीं दर्शाता। कंपनी सभी धर्मों का सम्मान करती है। देश में हमारे हजारों टीम मेंबर्स हैं, जो हर दिन अपने विश्वास और संस्कृति को गर्व के साथ अपनाते हैं। वायरल डॉक्यूमेंट में क्या लिखा है? सोशल मीडिया पर शेयर किए गए 'ग्रूमिंग गाइड' के मुताबिक, महिला कर्मचारियों को स्टोर में बिंदी या क्लचर लगाने की अनुमति नहीं है। इसी डॉक्यूमेंट में बुर्का पहनकर स्टोर में काम करने की मनाही की गई है। अगर कोई कर्मचारी हिजाब या पगड़ी पहनता है, तो वह काले रंग का होना चाहिए। हिजाब की लंबाई ऐसी हो कि कंपनी का लोगो न छुपे। राज्यों से विरोध की खबरें… 1. मध्य प्रदेश: भोपाल में हिंदू संगठनों ने स्टोर के कर्मचारियों को तिलक लगाया भोपाल के न्यू मार्केट रोशनपुरा स्थित लेंसकार्ट स्टोर के बाहर हिंदू उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को तिलक लगाया। मंत्रोच्चार के साथ कलावा बांधा। इस दौरान उन्होंने नारे लगाए- सनातन का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान। पूरी खबर पढ़ें… 2. उत्तर प्रदेश: BJP विधायक बोले- लेंसकार्ट का मालिक औरंगजेब की औलाद हैं गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर मंगलवार शाम गाजियाबाद के एक लेंसकार्ट शोरूम पहुंचे। उन्होंने कहा- यह बहुत गलत फैसला है। भारत में रहकर बिंदी और कलावा नहीं पहन सकते, यह उचित नहीं है। कंपनी के मालिक का नाम भले ही पीयूष है, लेकिन इसके माता या पिता में से कोई एक मुसलमान होगा। यह औरंगजेब की औलाद है। पूरी खबर पढ़ें… 3. छत्तीसगढ़: रायपुर में स्टोर के कर्मचारियों से कहा- टीका लगाकर बैठा कीजिए रायपुर के लेंसकार्ट स्टोर में घुसकर एक धार्मिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को टीका लगाया। कार्यकर्ताओं ने पहले तो स्टाफ का नाम पूछा और फिर कहा कि तिलक लगाकर काम करें। लोगों की आप हिंदू हैं। पूरी खबर पढ़ें… 4. हिमाचल प्रदेश: शिमला में स्टोर के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ शिमला में हिंदू संघर्ष समिति ने बुधवार को एक स्टोर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अंदर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और कंपनी के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कर्मचारियों को राखी बांधी और तिलक भी लगाया। पूरी खबर पढ़ें… अब कंपनी के बारे में जानिए… लेंसकार्ट के भारत में 2500 से ज्यादा स्टोर्स, मार्केट वैल्यू ₹94 हजार करोड़ लेंसकार्ट की शुरुआत साल 2010 में पीयूष बंसल, अमित चौधरी और सुमित कपाही ने की थी। पीयूष बंसल इस कंपनी का मुख्य चेहरा हैं। वे टीवी शो 'शार्क टैंक इंडिया’ में निवेशक के रूप में नजर आते हैं। लेंसकार्ट की शुरुआत छोटे स्टार्टअप के तौर पर हुई। आज यह भारत की सबसे बड़ी आईवियर रिटेलर बन चुकी है। भारत में 2500 से ज्यादा स्टोर हैं। मार्केट वैल्यू ₹94 हजार करोड़ है। लेंसकार्ट के बिजनेस मॉडल के 3 मुख्य पॉइंट्स -------------- ये खबर भी पढ़ें… लेंसकार्ट ने ड्रेस कोड विवाद पर माफी-मांगी:अब बिंदी-तिलक और कलावा पहन सकेंगे कर्मचारी; कंपनी ने जारी की नई गाइडलाइन लेंसकार्ट ने सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद पब्लिकली माफी मांगी है। इसके अलावा कंपनी ने अब एक नई और पारदर्शी 'इन-स्टोर स्टाइल गाइड' जारी की है, जिसमें कर्मचारियों को कार्यस्थल पर अपने धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों को पहनने की पूरी अनुमति दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…