लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 ई 2 के विजयनगर में हुए डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड समारोह में माइक्रोकेबिनेट मेंबर तरुण सिंह सोलंकी व केबिनेट सदस्य जया सोलंकी को आउटस्टैंडिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रांतपाल एमजेएफ राम किशोर गर्ग ने सोलंकी दंपती का अवार्ड प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मल्टीपल चेयरपर्सन रोशन सेठी, वीडीजी प्रथम निशांत जैन, वीडीजी द्वितीय विजयवर्गीय, वीडीजी तृतीय इलेक्टेड एमजेएफ जितेंद्र मित्तल, पूर्व मल्टीपल चेयरपर्सन अरविंद चतुर, अविनाश शर्मा व डॉ. संजीव जैन, पूर्व प्रांतपाल सुरेश गोयल व अनिल नाहर, वरिष्ठ लॉयन आरके ओझा सहित कई मेंबर मौजूद थे। कैबिनेट सचिव अशोक जैन ने वोट ऑफ थैंक्स दिया।