बारां| शहर के कोटा रोड​ स्थित गोशाला के सामने बुधवार को लायंस क्लब श्रीजी की ओर से प्याऊ का शुभारंभ किया गया। लायंस क्लब अध्यक्ष बृजमोहन मेहता ने बताया कि लायंस क्लब के एक्सटेंशन चेयरमैन कुंजबिहारी नागर के परिवार की ओर से गर्मी के मौसम में 3 माह तक प्याऊ का संचालन किया जाता है। प्याऊ शुभारंभ के मौके पर लायंस क्लब के आशीष नागर, रामशरण अरोड़ा, अंजना अरोड़ा, संतोष नागर, राधेश्याम शर्मा, फौजी हंसराज नागर आदि मौजूद थे।