नागौर जिले के खींवसर क्षेत्र के माडपुरा में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायल हैं। हादसे में बाद तीनो सड़क पर तड़पते रहे। इस हादसे में पिता पुत्र गंभीर घायल हो गए थे। इनमें बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर घायल हो गए। अस्पताल में एक और मौत हादसे के बाद सभी घायलों को खींवसर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने भंवराराम (32) को मृत घोषित किया, जबकि पप्पूराम (30) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो घायलों को जोधपुर भेजा घायलों में दुर्गाराम (29) और ओमाराम (49) की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर भेजा गया है। श्रवणराम (30) का इलाज खींवसर अस्पताल में चल रहा है। दातिना से आ रही बाइक की सामने से टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक बाइक पर सवार युवक दातिना से खींवसर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान माडपुरा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। सूचना मिलते ही खींवसर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ​बेटी के सिर से उठा पिता का साया हादसे में जान गंवाने वाले पप्पूराम (30) निवासी माडपुरा पेशे से खाती थे और उनके पीछे एक छोटी बेटी है। इस हादसे में पप्पूराम के पिता ओमाराम भी घायल हुए हैं, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरे मृतक की पहचान दातीना निवासी भंवराराम के रूप में हुई है। जो मजदूरी का काम करता था। परिवार में दो छोटे बेटे और पत्नी है।