सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने गुरुवार को एनडीपीएस एक्ट में लंबे समय से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुस्ताक उर्फ खरगोश (32) पुत्र मुन्ना खान निवासी सुमेरगंज मंडी, थाना इन्द्रगढ़ जिला बूंदी को दौसा बस स्टैंड बजरिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत हुई कार्रवाई मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन, ASP विजय सिंह और CO सिटी उदय सिंह के सुपरविजन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत की गई। यह कार्रवाई थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने अंजाम दी। पुलिस टीम ने वांछित आरोपी मुस्ताक उर्फ खरगोश (32) पुत्र मुन्ना खान को दौसा बस स्टैंड बजरिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ 8 अपराधिक मामले दर्ज पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले करीब दो माह से फरार चल रहा था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। पुलिस की ओर से आरोपी की तलाश के लिए केई बार दबिश भी दी गई, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा। जिसके बाद आखिरकार मानटाउन पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर उसे धर दबोचा। गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट, जुआ एवं आबकारी अधिनियम के तहत कुल 8 मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।