मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने एवं मातृ मृत्यु दर को और कम करने के लिए प्रदेशभर में सभी गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य मानकों की सघन स्क्रीनिंग के लिए 15 जुलाई से संचालित किए जा रहे अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य संबंधी अहम जांच की जा रही है। सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। गर्भवतियों की नई एएनसी पंजीकृत की जा रही है। चिकित्सा संस्थानों पर मातृ शिशु स्वास्थ्य पोषण दिवस पर आयोजित सत्रों में गर्भवतियों का स्वास्थ्य जांचा गया। जिले में अधिकारी व्यवस्थाएं भी जांच रहे है।